फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीमार भतीजे को देखकर लौट रहे वृद्ध को वाहन ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर राजमार्ग पर गदनखेड़ा बाईपास पर सोमवार की रात बेकाबू वाहन की चपेट में आकर वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के तीन घंटे बाद परिजनों को जानकारी हो सकी। वृद्ध जिला अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल भतीजे को देखकर लौट रहा था।
विज्ञापन



सदर कोतवाली के गांव मुकुंदखेड़ा निवासी सर्वेश (26) पुत्र राजू सोमवार की दोपहर अपने साथी विजय कुमार (32) पुत्र बुद्धीलाल के साथ बाइक से उन्नाव आ रहे थे। दही चौकी औद्योगिक क्षेत्र के पास डिवाइडर से बाइक पार कराते समय डीसीएम की टक्कर से विजय की मौत हो गई, घायल सर्वेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
हादसे की सूचना मिलने पर मिलने पर सोमवार की रात बचान (60) निवासी मैकुआखेड़ा भतीजे सर्वेश का हाल जानने जिला अस्पताल आया था।

देर रात अस्पताल से घर लौटते समय गदनखेड़ा बाईपास पर किसी बेकाबू वाहन ने बचान को रौंद दिया। उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। देर रात तक घर न पहुंचने पर जब परिजनों ने बचान की तलाश शुरू की, तब उन्हें घटना की जानकारी हुई। सदर कोतवाली के मैकुआखेड़ा निवासी सर्वेश की शादी मुकुंदखेड़ा में हुई थी। शादी के बाद से वह ससुराल में ही रह रहा है। सोमवार दोपहर मुकुंदखेड़ा निवासी विजय के साथ वह शहर आ रहा था। तभी सड़क हादसे में वह घायल हो गया। परिजनाें ने चाचा की मौत की खबर सर्वेश को नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-अस्पताल में भर्ती सड़क दुर्घटना में घायल भतीजे को देखकर लौट रहा था
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें