बिछिया। अचलगंज थानाक्षेत्र के बाबाखेड़ा मजरे जरगांव के बाहर लोन नदी में पांच गोवंशीय पशुओं के अवशेष ग्रामीणों ने देखे। सूचना पर नेवरना चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले को दबाने की कोशिश की। इसी बीच मामले की जानकारी हिंदू संगठन के पदाधिकारियों तक पहुंच गई। इससे पुलिस ने तुरंत ग्रामीणों की मदद से अवशेषों को वहीं पर दफनवा दिया।
ग्रामीणों का कहना है मंगतखेड़ा बाजार से पशु तस्कर सुनसान जगह पर गोवंशीय पशुओं को ले जाते हैं और वहीं मांस निकालकर बचे हुए अवशेषों को नदी या नहरों में फेंक देते हैं। कोतवाल आशुतोष त्रिपाठी ने बताया कि पिकेट लगाकर पशु तस्करों पर नजर रखी जाएगी।
-पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से दफनवाया