फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की ससुराल से लौट रही महिला को डंपर ने रौंदा

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनिक। बेटी की ससुराल से घर लौट रही महिला को अनियंत्रित डंपर ने लखनऊ-कानपुर हाईवे पर अजगैन थानाक्षेत्र के मुर्तजानगर के निकट रौंद दिया। हादसे में महिला की मौत हो गई। जबकि बाइक चला रहा उसका दामाद घायल हो गया। महिला बेटी के नवजात बच्चे देखने गई थी। हादसे में घायल दामाद को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डंपर चालक को पुलिस ने गदनखेड़ा चौराहा पर घेराबंदी कर पकड़ लिया। हादसे के वक्त बाइक चला रहे दामाद ने हेलमेट नहीं पहना हुआ था।
विज्ञापन



अजगैन थानाक्षेत्र के भुटवल मजरा रामपुर खालसा निवासी शिवदुलारी (50) पत्नी स्व. रमेश की बेटी किशन कुमारी की ससुराल झुरियाखेड़ा में है। 27 मई को किशन कुमारी ने नवाबगंज सीएचसी में बेटे को जन्म दिया था। बेटी के नवजात बच्चे को देखने के लिए शिवदुलारी मंगलवार रात उसके घर गई हुई थी। बुधवार सुबह वह दामाद विजय के साथ बाइक से अपने गांव जा रही थी।


लखनऊ-कानपुर हाईवे पर मुर्तजानगर नहर के निकट लखनऊ की ओर से आ रहे डंपर ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे शिवदुलारी सड़क पर गिर पड़ी और डंपर उसे रौंदता हुआ निकल गया। बाइक में टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित डंपर ने एक कार में भी टक्कर मार दी। जिससे कार नहर पुलिया से टकरा गई। हालांकि कार सवार बाल-बाल बच गए। घटना में बाइक चला रहा विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। डंपर चालक को पकड़वाने के लिए राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने गदनखेड़ा चौराहा पर घेराबंदी कर डंपर चालक को पकड़ लिया। जिला अस्पताल में विजय की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन


पति की भी सड़क हादसे में हुई थी मौत
शिवदुलारी के पति रमेश लोधी की सात वर्ष पूर्व एक सड़क हादसे में मौत हुई थी। शिवदुलारी के छह बच्चे हैं। जिनमें तीन बेटे व तीन बेटियां हैं। मां शिवदुलारी की मौत की खबर सुन उसकी बेटी किशन अचेत हो गई।
विज्ञापन



- बेटी के नवजात बच्चे को देखने गई थी
- दामाद के साथ बाइक से आ रही थी, दामाद अस्पताल में भर्ती
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें