कमालपुर। धीना थाना क्षेत्र के बभनियांव गांव के समीप मंगलवार की देर रात जीप के धक्का मार दिए जाने से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। आसपास के लोग दोनों घायलों को निजी अस्पताल ले गए जहां एक की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।
नौरंगाबाद निवासी शमीम हाशमी अपने भाई हासिम के साथ कमालपुर बाजार से घर लौट रहा था। इसी बीच मुगलसराय के तरफ़ से आ रहे डीजे लदी जीप का अगला टायर जोरदार आवाज के साथ फट गया। इससे असंतुलित जीप ने हाशमी की बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंचे ग्रामीण दोनों को क़स्बा स्थित निजी अस्पताल ले गए। जहां शमीम की हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस जीप को कब्जे में कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। ब्यूरो