फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपये चोरी के आरोप से क्षुब्ध वृद्ध ट्रेन के आगे कूदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कानपुर-बालामऊ रेलवे ट्रैक पर सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के दरौली गांव के निकट वृद्ध ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। वृद्ध की मां ने बहू व बेटों पर रुपये चोरी का आरोप लगा बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मृतक की पत्नी व उसके दो बेटों पर मुकदमा दर्ज किया है। चोरी के आरोप में शनिवार सुबह ऊगू पुलिस ने मृतक को पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था।
विज्ञापन



फतेहपुर चौरासी थानाक्षेत्र के मोहल्ला गन्नूखेड़ा कस्बा ऊगू निवासी मिथलेश (55) पुत्र मौजीलाल गांव में कास्मेटिक की दुकान चलाता था। मां बसंती ने बताया कि उसके बेटे ने 25 साल पूर्व सिद्धि से कोर्ट मैरिज की थी। पत्नी सिद्धि बेटे साहिल व शनी के साथ दिल्ली में रहती है। 15 दिन पूर्व वह दिल्ली से घर लौटी थी। जहां उसने घर में रखे आठ लाख रुपये चोरी होने का आरोप पति व उसके भांजे लगाया था। सिद्धि ने घटना की तहरीर ऊगू पुलिस को दी थी। पुलिस ने मिथलेश को शनिवार सुबह पूछताछ के लिए चौकी बुलाया था। इस पर मिथलेश चौकी जाने के लिए शनिवार सुबह घर से निकला था।

हालांकि उसने दरौली गांव के निकट ट्रेन के सामने कूद आत्महत्या कर ली। मां बसंती ने बहू सिद्धि व उसके बेटों पर मिथलेश को प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी। फतेहपुरचौरासी थाना प्रभारी अजयराज वर्मा ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सफीपुर कोतवाली प्रभारी अतुल तिवारी ने बताया कि घटनास्थल उनके क्षेत्र में है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट फतेहपुरचौरासी पुलिस को ट्रांसफर कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



-मां ने बहू व नाती पर लगाया बेटे को प्रताड़ित करने का आरोप
- पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें