फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट की चपेट में आने से दंपति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कोतवाली क्षेत्र के देवनाथपुर (लक्ष्मणपट्टी) गांव में एक कालीन फर्म में काम करने वाले दंपती की शनिवार को करेंट लगने से मौत हो गई। सबमर्सिबल के गिरे केबिल को हटाने के दौरान यह घटना गई। एक साथ दो लोगों की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। सभी का रो- रो कर बुरा हाल रहा। पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

देवनाथपुर गांव निवासी छोटेलाल कनौजिया उर्फ छोटई (50) घर से चंद मीटर की दूरी पर पनईपुर मोड़ के पास एक कालीन फर्म में नौकरी करता था। शनिवार को उसकी पत्नी पार्वती फर्म के समीप स्थित एक सबमर्सिबल के पास कपड़े की धुलाई कर रही थी। वहीं पास में ही गिरे एक केबिल को देखकर वह उसे वहां से हटाने के लिए गई। केबिल कटा होने के कारण उसमें करेंट आ रहा था और उसकी चपेट में आने से पार्वती झुलसने लगी। पति की नजर उस पर पड़ी तो वह उसे छुड़ाने के लिए गया और वह भी करेंट की चपेट में आ गया। जब दोनों करंट की चपेट में आए उस समय घर में तीसरा कोई नहीं था। घटनास्थल पर दो कुत्ते पानी के पास बैठे थे, वह भी करेंट लगने से मर गए। इस बीच आसपास के लोगों की नजर दोनों पर पड़ी तो बस्ती में कोहराम मच गया। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग को सूचना देते हुए बिजली के तार को काटा। दोनों को जिला अस्पताल लेकर गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पति-पत्नी की एक साथ मौत से परिवार में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद जिला अस्पताल में भीड़ लग गई। अस्पताल पहुंचे परिजन दहाड़े मारकर बिलख रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें