फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरों से भिड़ी महिला, आधी चेन छीनकर भागे बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरवा। बेटे के साथ बाइक से घर जा रही महिला के गले से बाइक सवार बदमाशों ने सोने की चेन छीनने की कोशिश की। इस दौरान महिला बदमाशों से भिड़ गई। छीना झपटी में चेन दो हिस्सों में बंट गई। जिससे बदमाश आधी चेन छीनकर भाग निकले। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


पुरवा कोतवाली क्षेत्र के गांव मुरैता प्राचीन निवासी बिटिया दुबे पत्नी तुलसी अपने बेटे राजेश के साथ बाइक से मौरावां कसबे में एक रिश्तेदार के यहां शादी में शामिल होने गई थी। बुधवार सुबह वह घर लौट रही थी। पुरवा बिहार मार्ग पर कोदइया खेड़ा गांव के निकट मंदिर के पास पीछे से आए तीन बाइक सवार युवकों ने उसे रोक लिया। इस दौरान एक युवक ने बाइक की चाबी निकाल ली। जबकि दूसरे युवक ने उस पर तमंचा तान दिया। इस दौरान जैसे ही तीसरे बदमाश ने चेन छीनने की कोशिश की तभी बिटिया बदमाशों से भिड़ गई।

इस दौरान बदमाशों द्वारा की गई छीना झपटी में उसकी सोने की चेन दो हिस्से में बंट गई। बदमाश आनन फानन सोने की आधी चेन लेकर भाग निकले। लूट की सूचना पर कोतवाली पुलिस पीड़िता के साथ घटनास्थल पर पहुंची। पीड़िता ने बताया कि बदमाशों ने चेहरा ढक रखा था। बाइक की नंबर प्लेट पर कागज चिपका था। कोतवाल अतुल तिवारी ने बताया कि घटना की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-बेटे के साथ शादी में शामिल होकर घर जा रही थी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें