फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर से टकराकर पलटा मिट्टी लदा डंपर, किशोर की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चकलवंशी। बिठूर-संडीला मार्ग पर बुधवार शाम करीब तीन बजे चकलवंशी कस्बे के पास मिट्टी से लदा डंपर ट्रैक्टर में टकरा गया। टक्कर इतनी तेज थी हादसे में ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और डंपर सड़क किनारे खंती में पलट गया। हादसे में डंपर में बैठे किशोर की दबकर मौत हो गई। जबकि ट्रैक्टर चालक को गंभीर हालत में सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। बाद में उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण बिठूर संडीला मार्ग पर दो घंटे तक आवागमन ठप रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव ऊमर से मिट्टी लेकर एक डंपर मिर्जापुर गांव जा रहा था।

डंपर में सफीपुर कोतवाली के मऊमंसूरपुर गांव के मजरा ऊंचीगांव निवासी हितेश (16) पुत्र प्रेमशंकर भी बैठा था। हितेश डंपर चालक के साथ जेसीबी के लिए डीजल लेने सफीपुर जा रहा था। तेज रफ्तार डंपर चकलवंशी कस्बे से सौ मीटर दूर बिठूर संडीला मार्ग पर पहुंचा था। तभी सामने से आ रहे ट्रैक्टर में टकरा गया। अनियंत्रित डंपर सड़क किनारे खंती में पलट गया। इससे डंपर में बैठा हितेश उसी में दब गया। जबकि आसीवन थानाक्षेत्र के हैदराबाद कस्बे का रहने वाला ट्रैक्टर चालक अमर (30) पुत्र कौशल गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।

सड़क पर क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर की वजह से भीषण जाम लग गया। सूचना पर सफीपुर, मांखी व आसीवन पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायल ट्रैक्टर चालक को आनन-फानन सफीपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। पुलिस ने जेसीबी की मदद से डंपर को सीधा कराया गया। डंपर में दबे हितेश को जब बाहर निकाला तो उसकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल भेजा। माखी एसओ श्याम कुमार पाल ने बताया कि डंपर मालिक और चालक का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन


किशोर चला रहा था डंपर
हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को घायल ट्रैक्टर चालक ने अमर सिंह ने बताया कि डंपर किशोर हितेश चला रहा था। अमर सिंह के मुताबिक डंपर चला रहा किशोर तेज स्पीड में था और सड़क पर डंपर लहरा रहा था। उसने बचने का प्रयास किया लेकिन उसने सामने से तेज टक्कर मार दी।

तीन भाइयों में सबसे बड़ा था हितेश
पोस्टमार्टम हाउस में हितेश के छोटे भाई आनंद ने बताया कि हितेश तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। वह प्रधान की जेसीबी पर क्लीनर के तौर पर काम करता था। घर का खर्च चलाने के लिए उसने पढ़ाई भी छोड़ दी थी। बेटे की मौत से मां कुसुमा का रो रोकर बुरा हाल हो गया था।
विज्ञापन


-ट्रैक्टर चालक की हालत गंभीर, डंपर चालक भाग निकला
-हादसे के चलते दो घंटे तक बाधित रहा बिठूर संडीला मार्ग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें