फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच लाख की रंगदारी न देने पर महिला समेत तीन को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। शहर के एक डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक से पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई। रुपये न देने पर बदमाशों ने स्टोर के मालिक उसकी पत्नी व मां को लाठी डंडे से पीटकर घायल कर दिया। बदमाशों के भागने के बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन



शहर के सिविल लाइंस कोतवाली निवासी ऐजाज खान की तहरीर के मुताबिक नगर पालिका के निकट उसका डिपार्टमेंटल स्टोर है। तालिब सराय निवासी शीबू, सिबलू, फुरकान अली, शीनू, जफर व उसके 15 साथी 8 जनवरी को उसके घर पहुंचे। उन्होंने धमकी देकर उससे 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। उसने जब रुपये देने से मना किया तो उन्होंने उसे पीटना शुरू कर दिया।


इस बीच जब पत्नी नाजिया व मां खलीकुन्निशा उसे बचाने पहुंची तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। जाते समय दस दिन के अंदर रुपये का इंतजाम करने की बात कही। रुपये न देने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। ऐजाज खान ने बताया कि बदमाशों के भागने के बाद उसने पुलिस को सूचना दी लेकिन पुलिस ने मामले को टाल दिया। इस बीच उसने एसपी को प्रार्थना पत्र दिया। एसपी के निर्देश पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। सदर कोतवाली प्रभारी दिनेश मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-डिपार्टमेंटल स्टोर के मालिक ने पुलिस को दी तहरीर
-पुलिस ने पांच नामजद व 15 अज्ञात लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें