अमर उजाला ब्यूरो
पुखरायां (कानपुर देहात)। सटटी थाना क्षेत्र के महकापुर की महिला के खाते से 1 लाख तीन हजार रुपये निकाल लिए गए। 40 हजार रुपये दो बार में झांसी के एटीएम से निकाले गए जबकि 66 हजार रुपये जनपद व जलौन जिले की बैंकों से अलग-अलग खातों में ट्रांसफार किए गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
महकापुर गांव निवासी मालती देवी पत्नी शिवशंकर सिंह ने बताया कि उसका एसबीआई पुखरायां में बचत खाता है। 31 जनवरी को उसने पीएनबी के एटीएम से तीन हजार रुपये निकाले थे। 1 फरवरी को एसएमएस से पता चला कि उसके खाते से एक लाख तीन हजार रुपये निकाले गए हैं।
इस पर एसबीआई जाकर प्रबंधक को शिकायतीपत्र दिया। शाखा प्रबंधक ने बताया कि 1 फरवरी को दो बार झांसी में एटीएम से 37 हजार रुपये निकाले गए। उसी दिन 40 हजार रुपये एसबीआई की अहरौली शेख से पिलखिनी निवासी बाबूराम पाल के खाते में ट्रांसफर किए गए। 1 फरवरी को ही 26 हजार रुपये एसबीआई की आटा शाखा से जालौन के जौराखेरा गांव निवासी नवलकिशोर के खाते में हस्तांतरित किए गए हैं। महिला ने शनिवार को भोगनीपुर कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाल भूपेंद्रसिंह राठी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज जांच की जा रही है।
महिला के खाते से 1.03 लाख पार
झांसी में दो बार में एटीएम से निकाले गए 37 हजार रुपये
जनपद व जालौन की बैंकों से खातों में ट्रांसफर किए 66 हजार