अमर उजाला ब्यूरो
उन्नाव। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नकाबपोश लुटेरों ने तमंचा लगाकर युवक से 20 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली मेें तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव नांदाखेड़ा निवासी सुनील (36) सिकंदरपुर सरोसी स्थित एक गिट्टी के प्लांट में काम करता है। शनिवार को वह दो महीने का बीस हजार रुपये वेतन लेकर साइकिल से घर के लिए निकला। जैसे ही वह सिकंदरपुर सरोसी मोड़ के निकट पहुंचा। पीछे से आए बाइक सवार दो नकाबपोश लुटेरों ने साइकिल के आगे बाइक लगा दी। तमंचा सटाकर नगदी छीन ली।