फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव के बाहर फंदे से लटकता मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नवाबगंज। अजगैन कोतवाली के कुसुंभी के मजरा लोधौरा में युवक का शव गांव के बाहर अमरूद के पेड़ पर मफलर से फांसी के फं दे पर लटकता मिला। पुलिस ने जांच की। युवक नशा करता था। परिजनों से इसी बात को लेकर विवाद हुआ था।
विज्ञापन



कुसुंभी के मजरा लुधौरा निवासी रमेश उर्फ छुन्नर (19) पुत्र गोपाल लोध गुजरात में मजदूरी करता था। करीब दो महीने पहले वह घर आया था। उसकी शराब की लत से परिजन परेशान थे। शनिवर को उसे फिर गुजरात जाना था। परिजनों से फिर नशे को लेकर विवाद हो गया। इससे नाराज होकर वह शनिवार रात करीब आठ बजे घर में बैग छोड़कर निकल गया। रात में न लौटने पर परिजनों ने तलाश की लेकिन कहीं पता नहीं चला। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर पेड़ पर फंदे से लटकता मिला। रमेश चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता खेती करते हैं। एसआई राजेश कुमार दीक्षित ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। विवाद के बाद आत्महत्या की बात सामने आई है।
विज्ञापन


-गुजरात जाने की थी तैयारी, घर में विवाद के बाद निकला था
-रात भर परिजनों ने की तलाश, सुबह लटकता मिला शव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें