अमर उजाला ब्यूरो
सफीपुर। पुरानी रंजिश में दो पक्षों की हाथापाई में गोद से तीन वर्ष की बच्ची छूटकर कुएं में गिर गई। जिसको गांव के ही व्यक्ति ने सकुशल निकाल माता-पिता को सौंप दिया। दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के संतखेड़ा निवासी रामजीवन पुत्र रामचरण और गांव के रहने वाले छोटे पुत्र गंगा के बीच अदालत में एक मुकदमा लंबित है। वादी रामसजीवन होने के कारण छोटे उसके पास पहुंचा और मुकदमे में सुलह लगाने की बात कही। इसी बीच मामला बिगड़ गया और दोनों पक्षों से लोग एकत्रित हो गए। कुछ ही देर में हाथापाई शुरू हो गई।
इस बीच रामसजीवन की गोद में मौजूद उसकी तीन वर्षीय पुत्री खुशबू छिटककर पास के ही कुएं में गिर गई। गांव के ही पप्पू ने कुएं से बच्ची को निकाला। बाद में रामसजीवन और छोटे दोनों ने एक, दूसरे पर मारपीट का आरोप लगाकर कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
-युवक ने जानजोखिम में डाल बच्ची को बाहर निकाला
-पुरानी रंजिश को लेकर संतखेड़ा गांव में भिड़े थे दो पक्ष