फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी से विवाद के बाद पति ने लगाई फांसी, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। माखी थानाक्षेत्र के एक गांव में पत्नी से विवाद के बाद पति ने गमछे से फांसी लगाकर जान दे दी। घर वालों ने शव लटका देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच की और शव का पंचनामा भरा।
विज्ञापन



गिरवरखेड़ा गांव निवासी संतोष (30) पुत्र शिवकुमार राठौर मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। शराब का आदी होने से जो भी कमाता था उसी में गंवा देता था। गुरुवार को पत्नी पुष्पा ने रुपये मांगे तो दोनों में विवाद शुरू हो गया।

घर के अन्य सदस्यों ने भी शराब पीने का विरोध किया। इससे नाराज युवक ने घर के अंदर कमरे में लगे कुंडे में गमछे से फांसी लगा ली। संतोष की चार साल पहले शादी हुई थी। पत्नी पुष्पा के अलावा बच्चों में एक साल का बेटा सहिल है। घटना के बाद से घर में कोहराम मच गया। मृतक तीन भाईयों में दूसरे नंबर का था। एसओ दिनेशचंद्र मिश्रा ने बताया कि घरेलू विवाद में युवक ने फांसी लगाई है। पिता की तहरीर पर शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



-माखी थानाक्षेत्र के गांव गिरवरखेड़ा गांव का मामला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें