फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी के घर में घुसकर युवक ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पुरवा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली किशोरी को घर में अकेला पाकर पड़ोस के युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के समय मां घर पर नहीं थी। घर लौटने पर आरोपी युवक ने जब मां को देखा किशोरी को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग निकला। बाद में पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रेप और पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन



क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला का पति दवा लेने गया था। अन्य बच्चे स्कूल गए थे। घर पर उसकी 16 वर्षीय बेटी अकेली थी। इसी बीच मौका पाकर गांव का ही युवक सचिन पुत्र जयनारायण घर में घुस गया। किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। मां लौटी तो सचिन घर में ही मिल गया। मां को देख वह घर से भाग निकला। पीड़िता को परिजन कोतवाली लाए। जहां पुलिस ने मां की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। किशोरी को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। कोतवाल अरुण प्रताप सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


- पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें