फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुलूस में बच्ची से टकराई बाइक

विज्ञापन
विज्ञापन
जुलूस में बच्ची से टकराई बाइक
विज्ञापन


उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के पचोड्डा गांव में ताजियों को कर्बला ले जाते समय विपरीत दिशा से आ रहे एक दंपति की बाइक से जुलूस में चल रही छह वर्षीय बच्ची टकरा कर चुटहिल हो गई। इससे गुस्साए ताजियादारों ने पति-पत्नी को पीट दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे।



घटना रविवार शाम पांच बजे की है। बबलू पुत्र शिवदयाल छेरिहा निवासी पत्नी सोनी को बाइक से लेकर अचलगंज की ओर आ रहे थे। पचोड्डा के पास सड़क से ताजिया जुलूस निकल रहा था। उसी समय सबा पुत्री इंसा जुलूस से सड़क की ओर दौड़ी। वह बबलू की बाइक से टकरा कर गिर पड़ी। इस पर ताजियादार बबलू व सोनी को लात घूंसों व डंडों से पीटने लगे। दोनों जान बचाने के लिए पास के ही घर में घुस गए। ताजियादारों ने घर में घुसकर दंपति को पीट दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन



जुलूस के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा। किसी तरह लोगों ने बीच बचाव कर दोनों को छुड़ाया। सूचना पर थानाध्यक्ष भी मौके पर पहुंचे। वह दोनों पक्षों को थाने ले गए। सोनी ने बताया कि मारपीट के दौरान भीड़ में किसी ने चेन व पर्स छीन लिया। समाचार लिखे जाने तक दोनों पक्षों में सुलह-समझौते का प्रयास चलता रहा।

- भीड़ ने बाइक सवार दंपति को पीटा, लोगों ने बीच बचाव कर छुड़ाया ,महिला ने चेन व पर्स छीनने का लगाया आरोप
अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें