कार सवारों ने छीनी चेन, ले गए पिकअप
उन्नाव। अचलगंज थानाक्षेत्र के कोलुहागाड़ा मार्ग पर डीजे लेकर जा रही पिकअप वैन में भिड़ गई। वैन चालक के पिकअप थाने लेकर चलने के लिए कहने पर इनमें विवाद हो गया।
वैन चालक का आरोप है कि इसी बीच कार सवार कुछ लोगों ने गले में पड़ी चेन छीन ली। यह पिकअप लेकर चले गए। पीड़ित ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने पिकअप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया।
वसैना निवासी वैन मालिक वीरपाल शुक्र वार देर शाम गंगा खेड़ा स्थित ससुराल से परिवार के साथ लौट रहे थे। बेथर-कोलुहागाड़ा मार्ग पर डीजे लेकर उन्नाव की ओर जा रही पिकअप से वैन की टक्कर हो गई। वैन चालक ने पिकअप को रोककर थाने चलने के लिए कहा।
इस पर पिकअप व वैन चालक में विवाद हो गया। वीरपाल का आरोप है कि तभी एक सफेद रंग की कार में सवार छह लोग आए। यह गले से सोने की चेन तोड़ने के साथ ही पिकअप लेकर चले गए। पीड़ित वीरपाल ने पुलिस को लूट की जानकारी दी।
पुलिस ने बेथर के निकट से पिकअप लेकर जा रहे चालक को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक राम गोविंद मिश्रा ने बताया पिक अप को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। पूछताछ की जा रही है।
- वैन-पिकअप की भिड़ंत की सूचना पर पहुंचे थे कार सवार, पुलिस ने चालक को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो