नवाबगंज। अजगैन कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में भांजी की गोदभराई में शामिल होने पहुंचे रिश्तेदार की कार का शीशा तोड़कर चोर लाखों के जेवर भरा बैग पार कर दिया। जानकारी होने से हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए लेकिन कई कैमरे बंद होने से कोई जानकारी नहीं मिल पाई। पीड़ित ने अभी पुलिस को तहरीर नहीं दी है।
लखनऊ के सरोजिनी नगर निवासी बुधेंद्र नाथ शुक्ला गुरुवार को परिवार सहित अपनी भांजी की गोद भराई में शामिल होने के लिए जगदीशपुर आए थे।
गोदभराई का कार्यक्रम लखनऊ-कानपुर हाईवे स्थित एक होटल में था। वह होटल में चले गए। इसी दौरान कार का शीशा तोड़कर चोरों ने बैग पार कर दिया। बुधेंद्र के मुताबिक बैग में कुछ रुपये और लाखों के जेवर थे। कीमत वह नहीं बता सके। दोपहर बाद जब वह होटल से बाहर आए तो कार का शीशा टूटा पाया। कार के अंदर रखा एक बैग गायब था। पीड़ित के मुताबिक होटल संचालक ने चोरी का पता लगाने का आश्वासन दिया है। इसपर उन्होंने पुलिस को अभी तहरीर नहीं दी है। अजगैन थानाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह ने बताया कि अगर तहरीर मिलेगी तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
- अजगैन क्षेत्र में हाईवे स्थित होटल की घटना