फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी रसीद थमाकर लेखपाल से ठगे 20 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
छिबरामऊ(कन्नौज)। मकान निर्माण के लिए मंगाई मौरंग के रुपये एक युवक ने लेखपाल से फर्जी रसीद थमाकर ठग लिए। पीड़ित ने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस से की। घटना गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की होने के कारण उसे वहां भेज दिया गया।
विज्ञापन



करमुल्लापुर गांव के लेखपाल जितेंद्र भार्गव पुत्र सुरेशचंद्र ने बताया कि गुरसहायगंज के मोहल्ला किदवईनगर में वह मकान का निर्माण करा रहे हैं। मंगलवार को एक युवक उनके घर पहुंचा। उसने अपना नाम बबलू निवासी छिबरामऊ बताते हुए मौरंग खरीदने की बात की। उसे एक ट्रक मौरंग का आर्डर दे दिया। बुधवार की दोपहर वह घर पहुंचा। उसने घर के सामने मौरंग उतारने की बात कहते हुए भुगतान की 60800 रुपये की फर्जी रसीद थमा दी। युवक ने उससे पहले 20 हजार रुपये मांगे। शेष भुगतान मौरंग उतर जाने के बाद करने के लिए कहा। उसे 20 हजार रुपये दे दिए। मौरंग पूरी उतर जाने के बाद ट्रक के साथ आए दुकानदार ने रसीद देते हुए रुपये मांगे। लेखपाल ने 20 हजार भुगतान करने की बाबत बताया। दुकानदार के इंकार पर इनमें बहस होने लगी। ठगी का अहसास होने पर लेखपाल ने युवक की तलाश की। लेखपाल ने शुक्रवार को कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। मामला गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र का होने के कारण उसे वहां भेज दिया गया।
विज्ञापन


फर्जी रसीद थमाकर लेखपाल से ठगे 20 हजार
मकान बनवाने के लिए मंगाई थी मौरंग
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें