गंजमुरादाबाद। आबकारी और पुलिस विभाग ने लहरापुर स्थित एक शराब ठेके से 400 लीटर प्रतिबंधित शराब बरामद की है। शराब चोरी छिपे बेची जा रही थी। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लहरापुर स्थित देशी शराब ठेका गुड्डी पत्नी सुलतान के नाम से संचालित है। बुधवार रात आबकारी व कोतवाली पुलिस टीम ने छापा मारा। आबकारी निरीक्षक राजेंद्र कुमार ने बताया कि 630 बोतल में 126 लीटर कैप्टन ब्रांड तथा गैरजनपद की माधुरी ब्रांड की 1350 बोतल में 270 लीटर शराब बरामद की। ठेके से लखीमपुर खीरी के थाना मैलानी के ग्राम बोजिया निवासी सेल्समैन योगेंद्र कुमार पुत्र राधेश्याम को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने ठेकेदार के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया है।
-आबकारी विभाग ने ठेकेदार के खिलाफ दर्ज किया मुकदमा
-