फ तेहपुर चौरासी। थानाक्षेत्र के हफीजाबाद में शुक्रवार रात चोरों ने किराना दुकान को निशाना बनाया। दुकान में सेंध लगाकर घुसे चोरों ने एक लाख रुपये के सिक्के समेत डेढ़ लाख रुपये का माल पार कर दिया। पीड़ित ने पुलिस को घटना की तहरीर दी है।
बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के बैजूखेड़ा निवासी मानसिंह की फतेहपुरचौरासी के हफीजाबाद में किराना की दुकान है। शनिवार सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो उसे चोरी की जानकारी हुई। नकब लगाकर चोर दुकान में दाखिल हुए थे। चोरों ने दुकान में रखे एक लाख रुपये के दस व पांच रुपये के सिक्के समेत पचास हजार रुपये का सामान पार कर दिया। इसके अलावा चोरों ने एक व दो रुपये के सिक्कों को हाथ नहीं लगाया। प्रभारी निरीक्षण नारदमुनि सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। घटना की जांच की जा रही है।
-पचास हजार का माल व एक लाख रुपये के सिक्के ले गए चोर