उन्नाव। शहर के एक मोहल्ला निवासी युवक ने अपनी चार साल की भतीजी से घर में बहाने से बुलाकर दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है।
शहर के एक मोहल्ला निवासी बच्ची अपने घर के बाहर खेल रही थी। बच्ची की मां एक कारखाने में काम करने गई थी। पिता व बड़ी बहन घर पर थे। पुलिस को दी गई तहरीर के मुताबिक मंगलवार शाम करीब तीन बजे पड़ोस में रहने वाले चाचा ने उसे बहाने से अपने घर बुलाया और दुष्कर्म किया। काफी देर तक बेटी के घर न लौटने पर पिता ने बड़ी बेटी को उसे लेने भेजा। बड़ी बहन खोजते हुए चाचा के घर पहुंची तो बच्ची रो रही थी। बच्ची का पिता पहुंचा और आरोपी को दबोच लिया। पुलिस को सूचना दी।
अस्पताल चौकी इंचार्ज रामजीत यादव पहुंचे और आरोपी को हिरासत में ले लिया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
-रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार