फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसए कार्यालय से लैपटाप चोरी, रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

उन्नाव। बीएसए कार्यालय के एमडीएम सेल में रखे 28 लैपटाप में एक के बुधवार को चोरी होने का खुलासा होने से अफरातफरी मच गई। सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए मगर कोई सुराग नहीं लगा। बीएसए ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।


बेसिक शिक्षा कार्यालय में बुधवार दोपहर करीब डेढ़ बजे उस समय हड़कंप मच गया। जब शासन से भेजे गए 28 लैपटाप में से एक लैपटाप के गायब होने की जानकारी बीईओ व बीएसए को हुई। एमडीएम प्रभारी रामजी व अन्य कर्मचारियों ने कई बार लैपटापों की गणना की मगर संख्या 27 तक ही पहुंची। कुछ लोगों ने चार जुलाई को हुई अंतर्जनपदीय काउंसलिंग के दौरान लैपटाप गायब होने की चर्चा खास रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटनाक्रम मीडिया तक न पहुंचे इसको लेकर काफी जद्दोजहद की गई। कार्यालय के एक चर्चित चेहरे ने एमडीएम सेल के कर्मचारियों पर सवाल उठाए हैं। बीएसए बीके शर्मा ने जिम्मेदारों को लैपटाप खोजने के हर संभव प्रयास के निर्देश दिए। इसके अलावा 4 जुलाई से बुधवार तक की सीसीटीवी फुटेज भी चेक किए। मगर कोई सुराग हाथ नहीं लगा। बीएसए ने बताया कि सदर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी गई है।

- चार जुलाई काउंसलिंग के दौरान चोरी हुआ था लैपटाप
- विभागीय कर्मचारी मामले को लगातार दबाने में जुटे रहे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें