फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के रुपये लूट ले गए जहरखुरान

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। बेटे के बीमार होने की सूचना पर दिल्ली से कमाई करके घर लौट रहे युवक को जहरखुरानों ने नशीला पदार्थ खिलाकर बीस हजार रुपये व अन्य कीमती सामान लूट लिया। बस में युवक को बेहोश पड़ा देख चालक-परिचालक ने उसे बांगरमऊ के पास सड़क किनारे उतारकर चले गए। सुबह लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी और जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के हरईपुर गांव निवासी तुलसीराम (30) काफी समय से दिल्ली में रहकर काम करता है, जबकि उसका परिवार गांव में ही रहता है। कुछ दिनों से उसके तीन साल के बेटे प्रिंस की तबियत खराब थी। पत्नी माया ने फोन करके बेटे के बीमार होने की जानकारी दी थी।

तुलसीराम ने बेटे के इलाज के लिए बीस हजार रुपयों का इंतजाम किया और घर आ रहा था। तुलसीराम सोमवार शाम रोडवेज बस में बैठा था। देर रात पत्नी से बात भी हुई। लेकिन मंगलवार सुबह तक जब वह घर नहीं पहुंचा तो पत्नी ने फोन किया तो मोबाइल बंद मिला। सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उन्नाव-हरदोई मार्ग पर मोहलिया पुल के पास तुलसीराम को बेहोश पड़ा देखा तो परिजनों को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर परिजन पहुंचे और तुलसीराम को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। चाचा रामकुमार ने बताया तुलसीराम के पास बीस हजार रुपये, मोबाइल व बैग था। जहरखुरान सब लूट ले गए। जिला अस्पताल में तुलसीराम की हालत गंभीर बनी हुई है।

जहरखुरानों का आतंक, एक माह में चार घटनाएं
उन्नाव। रोडवेज बसों में जहरखुरानों का आतंक बढ़ता जा रहा है। जहरखुरानी की सबसे अधिक घटनाएं बांगरमऊ मार्ग पर हो रही है। एक माह के अंदर यह चौथी घटना है। बढ़ती घटनाओं से रोडवेज बस चालकों पर भी सवाल उठने लगे हैं। लगातार बढ़ रही इन जहरखुरानी की घटनाओं पर पुलिस अंकुश नहीं लगा पा रही है।

यात्रियों की माने रोडवेज चालक व कंडक्टर भी उनसे मिले होते हैं। तुलसीराम की तरह बीस दिन पूर्व सफीपुर के मरौंदा में रहने वाले रामकिशोर को जहरखुरानों ने अपना शिकार बनाया था। रामकिशोर लुधियाना से कमाई कर घर लौट रहा था। इसी तरह बांगरमऊ कसबे में रहने वाले धनीराम के साथ 30 जुलाई को व सफीपुर कोतवाली के नयाखेड़ा निवासी रंजीत (25) को जहरखुरानों ने शिकार बनाया था।
विज्ञापन


-दिल्ली से कमाई कर बस से लौट रहा जहरखुरानी का शिकार हुआ युवक
-कई दिनों से उसके बेटे की तबियत खराब थी
-बस में उसे बेहोश देख चालक-परिचालक सड़क किनारे उताकर चले गए
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें