फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माहौल न बिगाड़ें, आप पर है पुलिस की नजर

विज्ञापन
गश्त के दौरान छावनी बना शहर का धवन रोड। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। शहर में कुछ जगहों पर जुमे के दिन बाजार बंद रखने के पोस्टर लगाने के बाद पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी अलर्ट हैं। माहौल खराब करने वालों से निपटने के लिए रूपरेखा तैयार की गई है। शुक्रवार को शहर में पुलिस और पीएसी का पहरा रहेगा। खुफिया को भी अलर्ट किया गया है। सोशल मीडिया पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन

एसपी दिनेश त्रिपाठी ने बताया कि भडकाऊ पोस्टर लगाने वाले की तलाश की जा रही है। शुक्रवार को जुमे की नमाज है। सभी थानों की पुलिस को धार्मिक स्थल व आसपास के इलाकों में गश्त के लिए कहा है। शहर में कोतवाली के अलावा चार अतिरिक्त थाना प्रभारियों को तैनात किया गया है। गंगाघाट में दो व बांगरमऊ में एक अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक की तैनाती की गई है। हर थाने में एक क्यूआरटी दस्ता (वज्र वाहन) भ्रमण करेगा। स्वॉट की स्पेशल कमांडो टीम व वज्र वाहन को जामा मस्जिद के बाहर तैनात किया गया है। इस दौरान किसी ने कोई भी शरारत करने की कोशिश की तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
एसपी दिनेश त्रिपाठी व एएसपी शशिशेखर सिंह ने पुलिस बल के साथ गुरुवार को बड़ा चौराहा से रूट मार्च शुरू किया। धवन रोड होते हुए पुलिस कसाई चौराहा और आसपास की सम्मिलत बस्ती पहुंची। यहां लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की गई। जामा मस्जिद से छोटा चौराहा होते हुए पुलिस बल गांधी नगर तिराहा पहुंचा।
विज्ञापन

शहर काजी मौलाना निसार अहमद मिस्बाही ने जुमे को बाजार बंद करने की अपील वाला पोस्टर लगाने को किसी शरारती तत्व की शाजिश बताया है। शुक्रवार को किसी तरह की कोई बंदी नहीं है। सभी लोग रोज की तरह अपनी दुकानें खोलें। जुमे की नमाज पढ़ने के बाद सीधे अपने घर और व्यापार पर जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें