फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में वृद्ध की मौत, पौत्र घायल

विज्ञापन
वृद्ध सत्येंद्र की मौत पर बिलखते परिजन। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार दोपहर मार्ग दुर्घटना में एक वृद्ध की मौत और उसका पौत्र घायल हो गया। वृद्ध की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के बिंदौरा गांव निवासी सत्येंद्र सिंह (62) अपने पौत्र आकाश (22) के साथ बाइक से बाराबंकी अपनी ससुराल एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहा था। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर तालासराय गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर एक्सप्रेसवे पर पलट गई। हादसे में सत्येंद्र सिंह और आकाश घायल हो गया। औरास पीएचसी में सतेंद्र को मृत घोषित कर दिया गया। हेलमेट लगाने से बाइक चला रहे आकाश के गंभीर चोट नहीं आई। कुसुमलता पति का शव देख बेहाल हो गई। दो बेटे पंकज व मनोज सिंह और बेटी दीपा का रोकर बुरा हाल रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें