बांगरमऊ सीएचसी में भर्ती आंगनबाड़ी कार्यकर्ता
- फोटो : अमर उजाला
भाजपा की जनसभा के बाद बस चालक ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बांगरमऊ ब्लाक में ही उतार दिया। सभी 12 महिलाएं टेंपो से गंजमुराबाद जा रही थीं। रास्ते में टेंपो पलटने से सात महिलाएं घायल हो गईं। इनमें चार को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
गृहमंत्री अमित शाह की जनसभा में गंजमुराबाद ब्लाक से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बस से ले जाया गया था। सभा के बाद बस से सभी को वापस भेजा गया। बस चालक ने बांगरमऊ कस्बा पहुंचकर सभी को उतार दिया। इस पर 12 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता टेंपो से गंजमुरादाबाद ब्लाक जा रही थीं।
रात नौ बजे टेंपो बांमगरमऊ कस्बा के आगे कल्याणी नदी पुल के पास अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में दारापुर की कांती (30), सुनीता (28), लक्ष्मण पुरवा की कलावती (40) भिखारीपुर पतसिया की पुष्पलता (55), सियादुलारी (28), मेला रामकुंवर गांव की रामनंदिनी (45), उर्मिला (47) घायल हो गईं।
अन्य पांच को मामूली चोटें आईं। सभी को बांगरमऊ स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। सुनीता, सियादुलारी, कांती और कलावती को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। विधायक श्रीकांत कटियार ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हालचाल लिया।