फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरदोई से सटे गांवों में बाघ की दहशत

विज्ञापन
हरदोई जिले की सीमा पर स्थित लहरू गांव के लोगों को अहतियात बरतने की सलाह देती वन विभाग की टीम। संवा? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
औरास। कई दिनों से औरास क्षेत्र में दहशत फैलाए बाघ के हरदोई जिले की सीमा में चले जाने की पुष्टि पर प्रशासन ने राहत की सांस ली है। लखीमपुर दुधवा नेशनल पार्क से आए एक्सपर्ट ने उन्नाव और हरदोई जिले में मिले पंजे के निशानों का मिलान करने के बाद इसकी पुष्टि की है। बुधवार को वन विभाग की टीमों ने हरदोई जिले की सीमा से सटे गांवों में लोगों को सतर्कता और सावधानी बरतने के सुझाव दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार को औरास ब्लाक के रामपुर गढ़ौवा गांव में एक किसान की जान लेने और एक को घायल करने वाले बाघ के मंगलवार को हरदोई जिले के बेहंदर ब्लाक के नंदौली गांव में तीन किसानों पर हमला कर दिया था। इस पर यहां डेरा डाले लखीमपुर के दुधवा नेशनल पार्क के सहायक परियोजना अधिकारी वन राधेश्याम भार्गव और सहायक परियोजना अधिकारी प्रेमचंद्र मौर्य हरदोई पहुंचे। उन्नाव और हरदोई जिले में मिले पंजों के निशान का मिलान किया। डीएफओ ईशा तिवारी ने बताया कि हरदोई जिले में मिले पंजों के निशान भी बाघ के होने की पुष्टि हुई है। बुधवार को वन विभाग की टीम ने कर्मचारियों ने हरदोई जिले के सीमा से सटे गांव लहरू, रामपुर खंझड़ी, मर्दन खेड़ा, डल्लू खेड़ा, शिवबक्स खेड़ा, विसवल, लसगरपुर गांवों के लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें