फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपोर्टिंग तार में करंट से किसान की मौत

विज्ञापन
किसान विनोद की मौत पर पोस्टमार्टम हाउस में परिजनों को ढांढस बंधाते ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता। सं? - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। मवेशियों से फसल की रखवाली करने खेत गए किसान की विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में उतरे करंट की चपेट में आकर मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ब्लॉक प्रमुख ने पोस्टमार्टम हाउस पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। विद्युत विभाग से मिलने वाली आर्थिक सहायता दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन

ग्राम सभा डीह निवासी 45 वर्षीय विनोद ने खेत में सरसों की फसल बो रखी है। मंगलवार देर शाम वह छुट्टा मवेशियों से फसल की रखवाली करने के लिए खेत गया था। खेत की मेड़ के पास ही लगे विद्युत पोल के सपोर्टिंग तार में करंट उतर आया। विनोद का पैर तार से छू गया। इससे वह करंट की चपेट में आ गया। उसकी चीख सुनकर पास के खेतों में मौजूद अन्य किसान पास पहुंचे और परिजनों को सूचना दी। पुलिस ने बिजली बंद कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक पांच भाइयों में सबसे छोटा था। दूसरे नंबर के भाई सुरेश की 25 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी। विनोद की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। बिछिया ब्लॉक प्रमुख नीरज गुप्ता मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें