फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाते में आए 76.20 लाख, जमकर खरीदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नवाबगंज। बंथरा थाना क्षेत्र के एक पेट्रोल पंप में काम करने वाला युवक रातों रात बैंक कर्मियों की गलती से 76.20 लाख का मालिक बन गया। युवक ने लग्जरी कार, स्पोर्ट्स बाइक, ज्वैलरी, कीमती मोबाइल खरीद डाला। बैंक को इसकी भनक लगी तो खाताधारक के खिलाफ बंथरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने 41.20 लाख रुपये वसूलकर युवक व उसकी पत्नी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

मौरांवा थाना क्षेत्र के बहावा निवासी करन शर्मा असोहा थाना क्षेत्र के सेलवैया में परिवार के साथ रहता है। करन की थाना सोहरामऊ के महनौरा गांव में ससुराल है। दो साल से वह लखनऊ के बंथरा थाना क्षेत्र के बनी गांव में रहकर पेट्रोल पंप में काम कर रहा है। उसका बनी स्थित सेंट्रल बैक ऑफ इंडिया में खाता है। बैंक की गड़बड़ी और सर्वर की खराबी के कारण 15 दिन पहले करन के खाते में 76.20 लाख जमा हो गए। मैसेज आने पर जानकारी के बाद उसने बिना बैंक को सूचना दिए अपने डेबिड कार्ड से रुपये निकालना शुरू कर दिया। उसने 15.71 लाख कीमत की एक कार, 18.50 लाख के सोने-चांदी के जेवर, मोबाइल, बाइक व अन्य खरीदारी पर पांच लाख रुपये खर्च किए। बैक प्रबंधक नेहा गुप्ता की तहरीर पर पुलिस ने करन व उसकी पत्नी आंचल सिंह के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस को करन शर्मा के पास से खरीदे गए वाहन व जेवर सहित 41.21 लाख रुपये मिले हैं। बंथरा एसओ अजय प्रताप सिंह ने बताया कि पति-पत्नी को शनिवार दोपहर कोर्ट ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें