फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में युवक की मौत, दोस्त घायल

विज्ञापन
टिल्लू कश्यप का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
चकलवंशी। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर सड़क हादसे में युवक की मौत और दोस्त घायल हो गया। बाइक चला रहा युवक हेलमेट नहीं लगाए था। सिर में गंभीर चोट से मौत होने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

गांव सबलगढ़ी निवासी शिवनाथ का पुत्र टिल्लू कश्यप (29) मंगलवार रात अपने साथी अभिषेक (29) के साथ बाइक से मियागंज स्थित एक ढाबे पर खाना खाने जा रहा था। लखनऊ-बांगरमऊ मार्ग पर एक ढाबे के पास अज्ञात वाहन बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में दोनों दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल से कानपुर हैलट अस्पताल रेफर किया गया। टिल्लू की कानपुर हैलट में मौत हो गई। अभिषेक की हालत गंभीर है। मृतक दो भाई व तीन बहनों में दूसरे नंबर का था। उसकी मौत से बड़ा भाई आलोक, बहन मनीषा आशा, काजल और मां सुलोचना बेहाल हो गई। परिजनों ने बताया कि टिल्लू मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें