उन्नाव के असोहा थाना क्षेत्र के दीवानखेड़ा निवासी टेंपो चालक मनोज (35) का शव थाना क्षेत्र के ही जबरेला में एक महिला के घर की दूसरी मंजिल पर फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ग्रामीणों के अनुसार महिला के पति की मौत हो चुकी है। ग्रामीणों के अनुसार चालक का महिला के घर आना जाना था। पुलिस महिला से पूछताछ कर रही है।