फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाकर मजदूर ने जान दी

विज्ञापन
रामबाबू का फाइल फोटो। - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
फतेहपुर चौरासी। एक मजदूर ने जहर खा लिया। जिला अस्पताल से गंभीर हालत में उसे कानपुर रेफर कर दिया गया। वहां ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। गांव में ब्याज पर रुपये लेने और चुकता न कर पाने से परेशान होकर मजदूर ने खुदकुशी की है।
विज्ञापन

ऊगू ग्रामीण के मजरा मिट्ठूखेड़ा निवासी रामबाबू (35) मजदूरी कर परिवार का गुजारा चलाता था। ग्रामीणाें के अनुसार उसने ब्याज पर रुपये ले रखे थे। सूदखोर लगातार रुपये लौटाने का दबाव बना रहे थे। इससे वह परेशान था। शुक्रवार रात उसने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। उल्टियां होती देख परिजन उसे सीएचसी ले गए। वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हालत नाजुक देख कानपुर हैलट रेफर कर दिया गया। रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। रामबाबू की मौत से चार बच्चों का रोकर बुरा हाल है। मजदूरी के साथ ही वह अपनी 10 बिसुआ जमीन पर खेेती भी करता था। एसओ राय सिंह ने बताया कि उन्हें कोई सूचना नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें