पति की मौत से बेहाल पत्नी सरजू देवी। संवाद
- फोटो : UNNAO
उन्नाव। खाड़ी देश में मौत के बाद पति का शव मंगवाने के लिए पत्नी ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री समेत अन्य राजनीति दलों के नेताओं को ट्वीट कर मदद मांगी है। उसका पति बहरीन में एक लांड्री में काम करता था। वहां पांच दिन पहले उसकी मौत हो गई थी।
एबी नगर निवासी ओमप्रकाश (45) बहरीन में दो साल से एक लांड्री में नौकरी कर रहा था। वहां 13 दिसंबर को उसकी मौत हो गई थी। मृतक की पत्नी सरजू देवी ने बताया कि 13 दिसंबर को सुबह 10 बजे वहां रहने वाले परिचितों ने पति की मौत की सूचना उसे फोन पर दी। सरजू देवी ने ट्वीट के जरिये पति का शव घर मंगवाने की गुहार लगाई है। दो बेटे सूरज व नीरज पिता की मौत से बेहाल हैं।