फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जुर्माना न ठोको, कूद जाऊंगा, जान दे दूंगा

विज्ञापन
बरगद के पेड़ की डाल पर बैठा संतोष। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
बांगरमऊ। विद्युत वितरण खंड कार्यालय चतुर्थ में उस समय अजीब स्थिति पैदा हो गई जब एक युवक कार्यालय परिसर में बरगद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। उसने बिजली चोरी में 57 हजार वसूली के नोटिस का निस्तारण न करने पर कूदने या फांसी लगाने की धमकी दी। बांगरमऊ कोतवाली पुलिस ने उसे समझाकर नीचे उतारा। कोतवाली ले जाकर उससे डीएम के नाम प्रार्थनापत्र लिखवाकर प्रकरण की जांच और निस्तारण का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

विद्युत विभाग ने फरवरी 2020 में गोशाकुतुब गांव में छापा मारा था। यहां कई घरों में बिजली चोरी पकड़ी थी। इसमें गांव निवासी संतोष कुमार भी शामिल था। बिना कनेक्शन के बिजली उपभोग पर विद्युत चोरी में 57 हजार रुपये का जुर्माना नोटिस जारी किया। नोटिस मिलने पर संतोष परेशान हो गया था। बुधवार को वह विद्युत वितरण खंड कार्यालय पहुंचा। उसने अधिकारियों से मिलकर नोटिस का निस्तारण करने की मांग की लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वह बाहर आया और परिसर में खड़े बरगद के पेड़ पर चढ़कर बैठ गया। उसने समस्या का समाधान न होने पर फांसी लगाकर जान देने की धमकी दी।
कोतवाल बृजेंद्रनाथ शुक्ला ने बताया कि युवक को कोतवाली लाकर उससे एक प्रार्थनापत्र लिखवाया गया। इसे निस्तारण के लिए डीएम के पास भेजने का आश्वासन देकर घर भेज दिया गया। विद्युत विभाग के अवर अभियंता राम सहाय ने बताया कि गांव में चेकिंग की गई थी। बिना कनेक्शन बिजली जलाने पर जुर्माना लगाकर नोटिस दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें