उन्नाव। बेहटामुजावर पुलिस ने गैंगस्टर में निरुद्ध 25 हजार के इनामी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ लूट और चोरी समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
हरदोई के कासिमपुर थाना क्षेत्र के करलांवा गांव निवासी इमरान गिरोह बनाकर घटनाओं को अंजाम देता था। बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में उसने लूट, चोरी समेत अन्य कई घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई की थी। इसके बाद उस पर 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। शुक्रवार रात पुलिस ने माखनखेड़ा में अटवाबैक गांव के लिए जाने वाले मार्ग पर आरोपी को पकड़ लिया। थाना प्रभारी रमेश चंद्र ने उसे कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।