फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारी के घर से 15 लाख की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। अकरमपुर निवासी किराना व्यापारी के घर को निशाना बना चोरों ने नगदी-जेवर समेत 15 लाख का माल पार कर दिया। सुबह गांव के बाहर खुले बक्से मिले। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

मोहम्मद इस्लाम की कस्बा में ही किराना की दुकान है। उसके अनुसार गुरुवार रात दिवाली मनाने के बाद वह पत्नी व बच्चों के साथ सो गया। देर रात छत के रास्ते घर में दाखिल हुए चोर कमरों में रखे बक्से पार कर ले गए। सुबह घर से कुछ दूर खेत में बक्से खुले पड़े मिले। ग्रामीणाें से जानकारी मिलने पर वह खेत पहुंचा। पुलिस ने जांच की और शीघ्र खुलासे का भरोसा दिया। पीड़ित ने बताया कि उसने प्लॉट खरीदने के लिए घर पर आठ लाख रुपये लाकर रखे थे। इसके अलावा पत्नी के जेवर भी थे। उसने नगदी-जेवर समेत 15 लाख की चोरी की बात कही है। सदर कोतवाल अखिलेश पांडेय ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें