सीएचसी में भर्ती घायल छात्रा मनीषा राठौर। संवाद
- फोटो : UNNAO
बांगरमऊ। ई-रिक्शा से कोचिंग जाते समय मोबाइल पर बात कर रही छात्रा का बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर मोबाइल छीन लिया। मोबाइल बचाने की कोशिश में छात्रा ई-रिक्शा से नीचे गिर गई। सिर में गंभीर चोट आने से वह घायल हो गए। आसपास के लोगों ने उसके परिजनों को घटना की जानकारी देकर सीएचसी में भर्ती कराया है।
ग्राम नेवल जगटापुर निवासिनी मनीषा राठौर बीएससी की छात्रा है। वह नगर के एक कोचिंग सेंटर में पढ़ती है। सोमवार दोपहर वह ई-रिक्शा से कोचिंग जाने के लिए निकली। इसी दौरान किसी का फोन आने पर वह मोबाइल से बात करने लगी। हरदोई-उन्नाव मार्ग पर ग्राम दुल्लापुरवा के निकट पीछे से आए बाइक सवार दो युवकों में पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर मनीषा का मोबाइल छीन लिया। मनीषा ने लुटेरे का हाथ पकड़ा तो उसने ई-रिक्शा से नीचे खींच लिया। सिर के बल सड़क पर गिरने से वह घायल हो गई। इसके बाद लुटेरे बांगरमऊ की ओर भाग निकले। छात्रा के भाई मनीष ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस जांच कर रही है।