फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधा घंटे डंपर में फंसा रहा बिजली कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनिक (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर टक्कर लगने के बाद बाइक समेत विद्युत कर्मी आधा घंटा डंपर में फंसा रहा। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने उसे सुरक्षित बाहर निकाला। हेलमेट लगा होने से उसकी जान बच गई। इस दौरान हाईवे पर एक घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
कानपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के आवास विकास निवासी 44 वर्षीय प्रशांत वर्मा लखनऊ में विद्युत विभाग के एई पद पर तैनात है। सोमवार को वह बाइक से लखनऊ ड्यूटी पर जा रहे थे। दही थाना क्षेत्र के मुतर्जानगर में सोमवार सुबह आठ बजे हमीरपुर से मौरंग लादकर बाराबंकी जा रहे रहे डंपर ने बाइक को टक्कर मार दी। तेज टक्कर लगने से बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। प्रशांत डंपर के आगे के हिस्से में फंस गए। आधा घंटे वह डंपर में ही फंसे रहे। आसपास के लोग उन्हें नहीं निकाल पाए तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे औद्योगिक क्षेत्र चौकी प्रभारी प्रशांत द्विवेदी ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद उन्हें बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन

दहशत में कांप रहे प्रशांत ने शरीर में मामूली चोट देख राहत की सांस ली। बताया कि हेलमेट लगा होने की वजह से उनकी जान बच गई। वह बाइक से सड़क पर गिरे तो हेलमेट के कारण उनके सिर में चोट नहीं लगी। हादसे के बाद डंपर का चालक व क्लीनर मौके से भाग निकले।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें