फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस नहीं खोज पाई, कुत्ते ने दिखाई वफादारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बांगरमऊ। बाल किशन व सरला का शव बरामद होने से लोगों में आक्रोश है। वहीं गांव के लोग कुत्ते की वफादारी की चर्चा कर रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार गांव का कुत्ता बाल किशन के घर के बाहर बैठता था। बाल किशन उसे कभी बिस्कुट तो कभी रोटी खिलाता था। ग्रामीणों के अनुसार कुत्ते ने वफादारी की मिशाल पेश की और खेत से पहले हाथ का पंजा लेकर मृतक बाल किशन के घर पहुंचा और फिर परिजनों समेत ग्रामीणों को पीछे-पीछे खेत तक ले गया। ग्रामीणों का कहना है कि पांच दिन में पुलिस तो बालकिशन व सरला की तलाश नहीं कर पाई पर कुत्ते अपनी वफादारी दिखाते हुए कंकाल बरामद करा दिए।
विज्ञापन

ग्रामीणों में चर्चा है कि 13 अक्तूबर को लापता सरला अगले दिन नवरात्र के चलते एक धार्मिक स्थल पर पूजा-पाठ करते देखी गई। बाल किशन का पता नहीं चला था। बाल किशन के परिजन बेटे के साथ अनहोनी की आशंका पर पुलिस के चक्कर लगा रहे थे। पुलिस लापता बालकिशन को ही दोषी मानकर कार्रवाई नहीं कर रही थी। तहरीर देने के बाद उसके पिता को ही दो दिन तक कोतवाली में बैठाए रखा।
एसपी अविनाश पांडे व एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर सरला की मां रामकुमारी से घटना की जानकारी ली। इसके बाद दोनों पक्षों के घरवालों से अलग-अलग वार्ता कर क्लू इकट्ठा करने की कोशिश की। दोनों पक्षों ने पुलिस को अपनी अपनी बात बताई। बाल किशन तीन वर्ष पहले कक्षा 10 में फेल हो गया था। उसने पढ़ाई छोड़ दी थी। वह पिता के साथ खेतीबाड़ी करता था। सरला कक्षा पांच तक ही पढ़ी थी। बाल किशन की मां रूपरानी का 13 वर्ष पहले निधन हो गया था। मृतक के बड़े भाई धीरेंद्र व दो छोटे भाई नीरज व पंकज हैं। एक बहन पुष्पा है। उसकी शादी हो चुकी है। बहन की शादी हो जाने के बाद सरला का इसके घर आना-जाना हो गया था। बाल िकशन और सरला के बीच नजदीकियां हो गईं।
विज्ञापन

खेत में प्रेमी युगल के शव मिलने और हत्या कर शव केमिकल से जलाए जाने की चर्चाओं के बीच फैले आक्रोश को देखते हुए गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। एसपी ने बांगरमऊ के अलावा बेहटामुजावर, फतेहपुर चौरासी, सफीपुर व जिले से भी पुलिस बल को गांव में तैनात किया है।
प्रेमी युगल के मिले कंकाल का तीन डॉक्टरों के पैनल ने वीडियोग्राफी के बीच रात 9.30 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी की। डॉक्टरों को युवक के कंकाल में लीवर, किडनी और तिल्ली मिली। किशोरी के कंकाल में सीने के निचले हिस्से का कुछ भाग मिला। इसे विसरा के रूप में जांच के लिए भेजा गया है। डीएनए के लिए दोनों के दांत, पसली समेत अन्य अंग सुरक्षित कर जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा है। शरीर पर केमिकल डाला गया या नहीं इसकी भी जांच की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें