फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर से टकराई बाइक, फल विक्रेता की मौत

विज्ञापन
रिजवान का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
सोनिक। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर तेज रफ्तार बाइक सड़क किनारे रखे पत्थर से टकरा गई। हेलमेट न होने से हादसे में बाइक सवार फल विक्रेता की मौत हो गई। गुरुवार को होने वाली उसकी ममेरी बहन की शादी रोक दी गई। परिवारीजनों का रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

औद्योगिक एरिया में रहने वाला 26 वर्षीय रिजवान पुरवा मोड़ पर फल का ठेला लगाता था। उसके पिता अनवर भी पास में ही फल का ठेला लगाते हैं। बुधवार देर रात खाना खाने के लिए रिजवान बाइक से आवास विकास की ओर जा रहा था। जनता टिंबर के सड़क किनारे पड़े एक पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। हेलमेट न होने से सिर में गंभीर चोट आने से रिजवान लहूलुहान हो वहीं गिर गया। बेहोशी हालत में उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। पत्नी सहिना अपने 18 माह के बेटे के सिर से पिता का साया उठने पर बेहाल हो गई।
मृतक के बड़े भाई चांद ने बताया कि गुरुवार को शहर के पंजाबी टोला में रहने वाली ममेरी बहन रुकसार की शादी होनी थी। इससे पहले ही छोटे भाई रिजवान की मौत से शादी रोक दी गई है। उसने साजिश के तहत छोटे भाई की हत्या कराए जाने का शक जाहिर किया है। दही थाना प्रभारी गौरव कुमार ने बताया कि आरोप जैसी तहरीर नहीं मिली है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें