फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात को छुट्टी न देने पर हंगामा

विज्ञापन
नर्सिंगहोम में हंगामे के दौरान लगी भीड़। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। टीका लगवाने के नाम पर नवजात को नर्सिंगहोम से छुट्टी न देने से नाराज परिजनों ने हंगामा किया। आरोप है कि स्टाफ ने बच्चे के पिता और फूफा को पीटा। हमले की नीयत से रॉड लेकर दौड़ा दिया। दोनों ने कोतवाली की ओर भागकर जान बचाई। स्टाफ द्वारा पथराव किए जाने की भी बात सामने आई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

असोहा के पाठकपुर गांव निवासी जगन्नाथ की पत्नी मंजू ने तीन दिन पहले बच्चे को जन्म दिया था। मंगलवार सुबह जगन्नाथ अपनी मां रामप्यारी के साथ नजवात को टीका लगवाने के लिए सदर कोतवाली से कुछ दूरी पर स्थित एक नर्सिंगहोम लेकर पहुंचा था। नवजात के फूफा रायबरेली खीरो थाना क्षेत्र के चंदौली गांव निवासी सरवन कुमार का आरोप है कि नर्सिंगहोम स्टॉफ ने नवजात की हालत खराब होने की बात कह भर्ती कर लिया और दोपहर बाद तक इलाज के नाम पर सात हजार रुपये ले लिए। और रुपये जमा करने की बात कहने पर बच्चे को डिस्चार्ज करने की बात कही गई।
स्टॉफ ने 1800 रुपये जमा करने के बाद बच्चे को छुट्टी देने के लिए कहा। सरवन के अनुसार वह स्टॉफ से बात करने पहुंचा तो तीन से चार लोग उसे अंदर खींच ले गए और मारपीट शुरू कर दी। जनरेटर चालू करने वाले हैंडल से उस पर वार किया। किसी तरह बचकर कोतवाली की ओर भागा। फेककर मारे गए हैंडल को बच्चे के परिजनों ने अपने कब्जे में लिया है। उसका आरोप है कि स्टॉफ ने उस पर व बच्चे के परिजनों पर पथराव भी किया। बाद में पुलिस के आने पर बच्चे को वार्ड से लाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। सदर कोतवाल अखिलेश चंद्र ने बताया कि परिजनों की ओर तहरीर मिली है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें