फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी निकली 70 हजार रुपये की लूट

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नाव। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर शुक्रवार रात ट्रक चालक ने कार सवार लोगों द्वारा 70 हजार रुपये लूट लेने की पुलिस को सूचना दी। चालक को साथ लेकर पुलिस ने दो घंटे जांच की। शक होने पर चालक से कड़ाई से पूछताछ हुई तो उसने ट्रक की कार में टक्कर लगने और कार सवार लोगों को 15 हजार रुपये देने की बात कबूली। चालक के माफी मांगने पर पुलिस ने उसे जाने दिया।
विज्ञापन

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के बांध गांव का अनुज ट्रक चलाता है। उसका पिता हरिशंकर विश्वकर्मा भी बेटे के साथ ट्रक पर ही चलता है। शुक्रवार को अनुज हमीरपुर से मौरंग लेकर बहराइच उतारने गया था। वहां उसे भाड़ा के 70 हजार रुपये मिले थे। पिता के साथ मौरंग उतारकर वह कानपुर लौट रहा था। रात 10 बजे उसने पुलिस को सूचना दी कि लखनऊ-कानपुर हाईवे पर नवीन मंडी परिषद के सामने कार सवार लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोका और मारपीट कर 70 हजार रुपये लूट ले गए। ललऊखेड़ा चौकी प्रभारी हशमत अली मौके पर पहुंचे और जांच की। लगभग दो घंटे चालक व उसका पिता पुलिस को गुमराह करते रहेा। दोनों के बयान बदले देख शक के आधार पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पिता-पुत्र ने बताया कि एक कार में ट्रक की टक्कर लग गई थी। कार चालकों ने ट्रक रोककर मारपीट की और टूटफूट के नाम पर 15 हजार रुपये लेकर कानपुर की ओर चले गए। कार सवारों को पकड़वाने के लिए उसने लूट की सूचना दे दी। शेष रुपये चालक व उसके पिता के पास मिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें