फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेलर ने बस में मारी टक्कर, चालक भिड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
नावबगंज। कानपुर-लखनऊ हाईवे पर नवाबगंज के पास गुरुवार ओवरटेक की कोशिश में ट्रेलर ने प्राइवेट बस को टक्कर मार दी। इसी दौरान पत्नी व तीन बच्चों को लेकर जा रहा बाइक सवार चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ पर बस का शीशा टूटने से चालक ट्रेलर के ड्राइवर से भिड़ गया। हाईवे पर जाम लगता देख मुख्यमंत्री की सुरक्षा में लगी पुलिस ने दोनों चालकों को समझाने का प्रयास किया। न मानने पर वाहनों को कोतवाली ले चलने की बात कही। पुलिस का सख्त रवैया देख चालक वाहन लेकर चले गए।
विज्ञापन

गोवा रजिस्ट्रेशन नंबर की प्राइवेट बस गुरुवार को दिल्ली से 30 यात्रियों को लेकर बिहार जा रही थी। नवाबगंज कस्बा हाईवे के पास बस ने कार को ओवरटेक किया। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रेलर ने भी बस को ओवरटेक करने की कोशिश की। ट्रेलर का पीछे का हिस्सा बस से टकरा गया। इससे बस का शीशा टूट गया। इसी बीच पीछे से पत्नी व तीन बच्चों को लेकर जा रहा बाइक सवार भी बस की चपेट में आने से बच गया। शीशा टूटने से बस चालक व ट्रेलर चालक में कहासुनी हो गई। इससे हाईवे पर जाम के हालात बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें