फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पक्षों में मारपीट, छह लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के मऊमंसूरपुर गांव में जमीन के विवाद में एक ही परिवार के दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस झगड़े में महिला समेत छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मऊमंसूरपुर गांव के राधेलाल ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि परिवार के श्यामसुंदर, रामचंद्र उसकी पत्नी के अलावा उत्तम कुमार, राहुल, विमल, लवकुश व सरवन समेत कई लोगों ने उसके घर आकर गालीगलौज करने लगे। विरोध करने पर तमंचा, चाकू व तब्बल से हमला कर घायल कर दिया।
वहीं, दूसरे पक्ष की रामचंद्र की पत्नी मीना ने पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि विपक्षी राधेलाल, बाबू, अनिल, अमित, माया, सरला समेत कई लोग घर में घुस आए और मारपीट की। नाबालिग पुत्री के सिर पर तमंचा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने एक पक्ष से राधेलाल उसके बेटे अनिल कुमार, पत्नी सरला देवी व दूसरे पक्ष से रामचंद्र, उसकी पत्नी मीना, पुत्री वंदना को सीएचसी में भर्ती कराया। सरला को जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की है।
माखी थाना क्षेत्र में दो जगह हुई मारपीट में एक महिला सहित दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
सुदेशा बहादुरपुर के मजरा कैथनखेड़ा निवासी झगडू का रास्ते को लेकर गांव के एक व्यक्ति से से विवाद हो गया। पुलिस को दी तहरीर में झगडू ने कहा है कि आरोपी ने अपने परिवार के साथ आकर उसके साथ मारपीट की। बीचबचाव करने पहुंची पत्नी शांति को भी मारपीट कर घायल कर दिया। उधर, दूसरी घटना में थाना क्षेत्र के मुन्नाखेड़ा निवासी राजाराम का आरोप है कि उनकी दीवार के बगल में पड़ोसी खर पतवार रख रहा था। मना करने पर मारपीट कर घायल कर दिया। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें