फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक से महिला के 25 हजार रुपये गायब

विज्ञापन
टप्पेबाजी की शिकार महिला पम्मी। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज। कस्बा स्थित पंजाब नेशनल बैंक की शाखा में सोमवार को एक महिला के झोले से 25 हजार रुपये गायब हो गए। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पहुंचकर छानबीन की।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर गांव निवासी मोतीलाल रैदास की पत्नी पम्मी सोमवार को ससुर कुंवारे व चचेरे देवर शिवमंगल के साथ बैंक में 23 हजार रुपये जमा करने गई थी। पम्मी के मुताबिक वह रुपया जमा करने का फार्म भर रही थी। तभी वहां मौजूद दो युवकों ने उसके झोले में रखे 23 हजार रुपये पार कर दिए। महिला के चचेरे देवर शिवमंगल ने बताया कि उसका चचेरे भाई अनिल की तीन माह पूर्व दिल्ली में मार्ग दुर्घटना में मौत हो गई थी। मुआवजा की रकम वह भाभी के साथ बैंक में जमा करने आया था। मोबाइल फोन पर काल आने पर वह बात करते हुए बैंक से बाहर आ गया था, तभी टप्पेबाजों ने झोले से रुपये पार कर दिए। पुलिस ने बैंक पहुंचकर जांच की और शीघ्र खुलासे का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें