फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली गिरने से बच्ची की मौत, मां और भाई झुलसा

विज्ञापन
बिजली गिरने से झुलसा आयुष। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
असोहा। बारिश से बचने के लिए मां और भाई के साथ खेत में नीम के पेड़ के नीचे बैठी आठ साल की बच्ची बिजली की चपेट में आकर जान गवां बैठी। पेड़ पर गिरी बिजली की चपेट में आकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी मां और भाई झुलस गए।
विज्ञापन

शाहपुर निवासी अर्जुन यादव की पत्नी रामदेवी अपनी बेटी कामिनी (8) और बेटे आयुष (5) वर्ष के साथ गांव के बाहर सत्ती देवी मंदिर स्थित अपने खेतों के पास नीम के पेड़ के नीचे बैठी थी। दोपहर एक बजे बारिश के बीच तेज आवाज के साथ बिजली पेड़ पर गिर गई। पेड़ के नीचे बैठी कामिनी की चपेट में आकर मौत हो गई। रामदेवी व आयुष झुलस गए। ग्राम प्रधान गोविंद प्रसाद ने कालूखेड़ा दूध बेचने गए मृतका के पिता को घटना की जानकारी दी। मौके पर पहुंचा पिता बेटी का शव देख गश खाकर गिर गया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पूर्व विधायक उदयराज यादव ने मौके पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया और प्रशासन से वार्ता कर पीड़ित परिवार को दैवीय आपदा राहत कोष से मदद दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें