फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में अप्रवासी भारतीय और भतीजी की मौत

विज्ञापन
उमर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
नवाबगंज (उन्नाव)। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर बुधवार देर शाम कार की टक्कर से घायल अप्रवासी भारतीय व उसकी नौ वर्षीय भतीजी की लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। दोनों की मौत से दो परिवारों में कोहराम मच गया। पत्नी की हालत गंभीर है।
विज्ञापन

ग्राम रूपऊ निवासी सत्तार का पुत्र उमर (25) दुबई के न्यू सनैया यजमान शहर में चर्म इकाई में काम करता था। छह अगस्त को उसकी शादी थी। दो माह पहले खुद की शादी के लिए वह विदेश से आया था। छह अगस्त को शादी के बाद बुधवार को वह पत्नी शाजिया व पोटरिहा गांव निवासी साढू मुन्ना की नौ वर्षीय बेटी महक को साथ लेकर ससुराल सोहरामऊ के आशाखेड़ा गया था। दोपहर बाद वह खरीदारी करने के लिए पत्नी व महक को लेकर बाइक से भल्ला फार्म गया था। खरीदारी के बाद फिर ससुराल लौटते समय आशाखेड़ा तिराहा पर लखनऊ-कानपुर हाईवे पार कर रहा था। तभी कानपुर से लखनऊ की ओर जा रही तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी थी। हादसे में उमर, शाजिया व महक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सभी को नवाबगंज सीएचसी से लखनऊ रेफर कर दिया गया था। लखनऊ के निजी अस्पताल में उमर व महक की मौत हो गई। पत्नी की हालत गंभीर है। पुलिस ने कार नंबर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया।
उमर दो भाइयों में बड़ा था। पोस्टमार्टम के बाद उसका शव घर पहुंचने पर कोहराम मच गया। शव देख देख मां शकीला बानो बेसुध हो गई। छोटे भाई मोहम्मद शमीम भी बेहाल है। परिजनों के अनुसार पांच साल से अयान विदेश में रहकर नौकरी कर रहा था। महक तीन भाई व बहनों में दूसरे नंबर की थी। उसकी मौत से मां रेशमा भाई अयान व गोलू बेहाल हो गए। बच्ची का पिता मुन्ना सिलाई का काम करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें