फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोप से दुखी हो जान दी

विज्ञापन
सफीपुर कोतवाली क्षेत्र में वृद्ध कल्लू की मौत पर बेहाल परिजन । संवाद - फोटो : UNNAO
विज्ञापन
उन्नाव। छेड़छाड़ के आरोप से दुखी वृद्ध ने जान दे दी। उसका शव पड़ोसी गांव में पेड़ से लटका मिला। बेटे ने पुलिस को तहरीर देकर पिता की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैगिंग की पुष्टि हुई है। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू की है।
विज्ञापन

सफीपुर कोतवाली के बिलारीगोझा गांव निवासी 65 वर्षीय किसान कल्लू लोध का शव पड़ोस के गांव मोमिनपुर में सुंदरलाल के खेत में पेड़ से लटका मिला। बेटे रामकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि गुरुवार सुबह पिता का पड़ोसी से विवाद हुआ था। पड़ोसी ने पिता पर पत्नी से छेड़छाड़ का आरोप लगा जान से मारने की धमकी देने की तहरीर चौकी में दी थी। रामकुमार ने पिता की हत्या का आरोप लगाया है। कहा कि पिता मोमिनपुर गांव स्थित खेत में मचान लगाकर रहते थे। मचान से कुछ दूरी पर राजकुमार के खेत में आम के पेड़ से रस्सी के सहारे शव लटका मिला। पिता के पैर जमीन पर छूते मिले हैं। कोतवाल हरिकेश राय ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हत्या की पुष्टि नहीं हुई है। बेटे के आरोप व अन्य बिंदुओं के आधार पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें