फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापता किसान का शव तालाब में मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
हसनगंज। दो दिन से लापता किसान का शव तालाब में मिला।
विज्ञापन

शेखूपुर तरेहा गांव निवासी किसान भारत सिंह (50) 15 अगस्त को रात 8 बजे खाना खाकर घर से निकला था। 16 अगस्त की सुबह घर न पहुंचने पर परिजनों ने गांव के आसपास व रिश्तेदारों के घर जानकारी ली पर उनका कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह गांव के बाहर विजय सिंह के तालाब के बाहर भारत सिंह के कपडे़ व टार्च पड़े मिले। ग्रामीणों ने तालाब में उनका शव देख परिजनों को जानकारी दी।
विज्ञापन

मौके पर मृतक का बड़ा बेटा कमल पहुंचा और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शव बाहर निकलवाया तो बड़े बेटे ने पिता के रूप में पहचान की। मृतक की पत्नी मोहिनी की एक वर्ष पहले ही मौत हो चुकी है। पहले मां और फिर पिता की मौत से बेटे कमल व बेटी पूनम सिंह का रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें